लखनऊ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धार्मिक सामाजिक और पार्टी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से की भेंट

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह से लखनऊ आवास पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, महामंत्री पुष्कर शुक्ला भेंट के समय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आवास पर भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक फतेह बहादुर सिंह और जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने भी भेंट की।

लखनऊ ब्राह्मण परिवार अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने ब्राह्मण समाज के साथ, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल के साथ, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बंसल और सुरेश छबलानी और अशोक मोतियानी व अनिल बजाज ने व्यापारियों के साथ, सीए पवन धवन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन पदाधिकारी के साथ,लखनऊ होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने एसोसिएशन सदस्यों के साथ, अमन वाल्मीकि ने समाज सदस्यों के साथ, गजेंद्र सिंह ने सैनिक नगर कॉलोनी वासियों के साथ विकास धानुका और समाज प्रतिनिधियों ने, प्रताप सिंह ने वाल्मीकि समाज से, राहुल गुप्ता और नौनिहाल वैशय समिति ने, सनातन धर्म मंदिर, स्नाकोत्तर कर्मचारी संघ, सनातन महासभा, भारत रक्षा दल , सिटी मोंटेसरी स्कूल चेयरमैन भारती गांधी, गीता गांधी कर्नल दयाशंकर दुबे के साथ प्रतिनिधि मंडल सहित बड़ी संख्या में आमजन जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने आवास पर भेंट की।
सभी ने लखनऊ में हो रहे हैं अभूतपूर्व विकास के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया और अन्य आवश्यकताओं संबंधी मांग पत्र दिए। रक्षा मंत्री ने आवश्यक कार्यवाही कराए जाने के लिए सभी को आश्वस्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *