यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
खेत में हार्वेस्टर से धान की फसल कटवा रहा था युवक, उरई मेडिकल में तोड़ा दम, घर में कोहराम
कोंच एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। युवक खेत में धान की फसल कटवा रहा था और हार्वेस्टर की टंकी पर बैठा था तभी वहां झूल रहे एचटी लाइन के तार में प्रवाहित करंट का झटका खाकर वह नीचे आ गिरा। तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी संतोष पटेल चचेड़ा गांव के पास खेत बंटाई पर लिए थे। रविवार की सुबह संतोष का बेटा अवनीश उर्फ दामोदर पटेल (28) खेत पर हार्वेस्टर से धान की फसल कटवा रहा था। युवक हार्वेस्टर पर चढ़ कर टंकी देख रहा था तभी ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया और झटका खाकर नीचे जमीन पर आ गिरा। वहां मौजूद उसके चाचा शिवकुमार ने उसे तत्काल कोंच सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तत्काल उसे उरई मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि युवक तीन बहनों में इकलौता भाई था