स्थानीय पुलिस ने नहीं सुनी पीड़ित की तो मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में हुई आगजनी से जुड़ा है अगवा कर पत्रकार की पिटाई का मामला

कोंच पिछले दिनों एक पत्रकार को जनसूचना मांगना इतना मंहगा पड़ गया कि करीब दर्जन भर लोगों ने बीच रास्ते से उसे उठा कर अगवा कर लिया और बुरी तरह मारा-पीटा जिससे वह लहूलुहान हो गया। मामले की शिकायत उस पत्रकार ने स्थानीय पुलिस से की लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई जिसके चलते उसने अब मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। ये मामला ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में हुई आगजनी से बावस्ता बताया जा रहा है।
गांव विरगुवां बुजुर्ग निवासी शैलेंद्र सिंह निरंजन पुत्र भगतसिंह झांसी से प्रकाशित एक समाचार पत्र के पत्रकार हैं। पिछले दिनों उन्होंने कोंच ब्लॉक के बीडीओ से विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कुछ कामों में धन का गोलमाल करने के आरोप लगाते हुए जनसूचना मांगी थी। शैलेंद्र ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उक्त आरटीआई को लेकर ब्लॉक प्रमुख से जुड़े कुछ लोग नाराज हो गए और 6 नवंबर को उसे रास्ते में रोककर बुरी तरह मारा-पीटा तथा चार पहिया वाहन से अगवा कर ब्लॉक ले गए जहां फिर से उसकी मारपीट की और उसे झूठा फंसाने के लिए ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। उसने अपने साथ हुई मारपीट की घटना की शिकायत पुलिस से भी की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शैलेंद्र ने बताया कि उसने न्याय की आस में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है, अगर फिर भी न्याय नहीं मिला तो वह पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *