महिला के साथ दबंगो ने की मारपीट,दी जाति सूचक गालियां,सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम पचीपुरा खुर्द में महिला के घर पर तीन लोगों ने आकर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी तभी किसी ने आरोपित का वीडियो वायरल कर दिया। ग्राम पचीपुरा खुर्द निबासी महिला सरोज रजक ने पुलिस को बताया कि जब उसकी पुत्री कुमकुम व उसका दामाद इस्कंद अपने घर के दरवाजे पर थे तभी आरोपित जगत प्रकाश कुशवाहा अपने दो साथी सुशील व सन्तावन आये और उसके दरवाजे पर पेशाब करने लगा जब उसकी पुत्री ने मना किया तो अश्लील व अभद्र गालियां देने लगे जब शोर शराबा सुना तो उसकी माँ सरोज व पिता राज कुमार आया तो उक्त तीनों आरोपितो ने उसकी मारपीट कर जाति सूचक गालियां देने लगा तभी किसी ने आरोपित का पीड़ितों को जूते दिखाते हुए व गाली गलौच करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया थानाध्यक्ष राजीव बेस ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन आरोपितो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *