पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत एसडीएम से

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत एसडीएम से करते हुए सभासद प्रतिनिधि ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वार्ड नंबर 4 आराजीलेन की महिला सभासद खुशबू जाटव के प्रतिनिधि आवेश जाटव ने बुधवार को एसडीएम ज्योति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मौजा आराजीलेन में आराजी संख्या 7 आम रास्ता है जो नगर पालिका की जमीन है। उक्त रास्ते पर से किसानों के कृषि यंत्र व वाहनों का आना जाना रहता है। उक्त आराजी पर ग्राम भदेवरा हाल निवासी आराजीलेन के कुछ लोगों ने अवैध रूप से रहने का आशियाना बना लिया है, साथ ही रास्ते पर गहरा और बड़ा गड्ढा खोद दिया है जिससे आवागमन में किसानों व अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विरोध करने पर उक्त लोग लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हैं। मामले को लेकर सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *