यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच श्री नवलकिशोर रामलीला समिति बजरिया के तत्वाधान में जारी रामलीला महोत्सव में मंगलवार की रात्रि ताड़का बध लीला का रोचक मंचन किया गया। राक्षसों द्वारा यज्ञ ध्वंस करने पर महर्षि विश्वामित्र अयोध्या नरेश दशरथ के पुत्रों राम और लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा के लिए मांग लाए। रास्ते में ताड़क वन से गुजरते हुए उनका सामना राक्षसी ताड़का से हो गया। मानवों को देख ताड़का ने उन्हें ग्रास बनाने के लिए हुंकार भरी तो राम ने विश्वामित्र की आज्ञा पाकर ताड़का का वध कर दिया। सिद्घाश्रम में जब महर्षि विश्वामित्र यज्ञ करने बैठे तो राक्षस मारीच और सुबाहु आकर फिर उत्पात मचाते हैं। राम द्वारा सुबाहु का बध कर दिया जाता है और मारीच को बिना फण का वाण मार कर सौ योजन दूर फेंक देते हैं। इस प्रकार राम और लक्ष्मण ने महर्षि के यज्ञ को निर्विघ्न पूर्ण कराया। विश्वामित्र का अभिनय अर्पित वाजपेयी, दशरथ रामकिशोर पुरोहित ललिया, ताड़का गिरिधर सकेरे, वशिष्ठ रामू पटेरिया, मारीच चमचू दुवे, सुबाहु कन्हैया पाटकार, सुमंत लकी दुवे आदि ने निभाए। रामलीला समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, साकेत शांडिल्य, श्यामबिहारी तीते, मंत्री मनोज पाटकार, कोषाध्यक्ष भास्कर दुवे, गौरव तिवारी, मनोज मोर, धर्मेंद्र बबेले, पवन खिलाड़ी, आनंद दुवे, राजेंद्र दुवे, अमित नगाइच, विक्की दुवे, प्रमोद विदुआ, मोहनदास नगाइच, डॉ. आलोक निरंजन, रवि यादव आदि