जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन करें-अनुरागी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

गल्ला व्यापारी समिति का शपथग्रहण समारोह संपन्न

कोंच गल्ला व्यापारी समिति का शपथग्रहण समारोह बुधवार को बल्दाऊ धर्मशाला में संपन्न हुआ जिसमें पिछले दिनों गठित हुई नवीन कार्यकारिणी को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी एवं मंडी सभापति/ एसडीएम ज्योति सिंह ने शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, गल्ला व्यापारियों ने जो जिम्मेदारी नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को दी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करें और व्यापारियों के हित में काम करें।
बुधवार की दोपहर गल्ला व्यापारियों की संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ धर्मशाला में नवनिर्वाचित गल्ला व्यापारी समिति का शपथग्रहण समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी के मुख्य आतिथ्य, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मंडी सभापति/ एसडीएम ज्योति सिंह, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सरनाम सिंह यादव, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, डीडीए झांसी शिवकुमार राघव आदि के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुरागी ने समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल खिल्ली वाले, उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, मंत्री विजल अग्रवाल रोहन, सहमंत्री जयप्रकाश मुखिया, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार खिल्ली वाले, ऑडीटर बलराम कुशवाहा को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई जबकि कार्यकारिणी सदस्यों हेमलता गिरवासिया, संजीव निरंजन, सतीश राठौर, महेंद्र दीवौलिया, ज्ञानेंद्र सेठ, दिलीप अग्रवाल, लोकेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र पाठक, सुमित कुशवाहा, विनीत पटेल को उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाई। मंचस्थ अतिथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, व्यापारिक संगठनों का कार्य व्यापारियों की दिक्कतों को दूर करना है, सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उम्मीद है कि वे अपने दायित्व में खरे उतरेंगे। इस दौरान गंगाचरण वाजपेयी, केशव बबेले, रामकुमार अग्रवाल रम्मू, राहुल तिवारी, कोतवाल अरुण कुमार राय, सतीश अग्रवाल, कढोरेलाल यादव, राजकुमार यादव, अखिलेश बबेले, सुरेश अग्रवाल, राजीव रेजा, दिनेश सोनी, मुकेश सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *