महावीर स्टडी इस्टेट में बाल मेले का हुआ आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

महराजगंज रायबरेली।महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन पर बाल मेले का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया सर्वप्रथम प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने प्रार्थना सभा में जवाहरलाल के चित्र पर बच्चे तथा अध्यापकों के साथ माल्यार्पण किया ।प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि जवाहरलाल का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ इनकी उच्च शिक्षा कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।

बच्चों ने बाल मेले में अपने प्रयास अभिभावकों के सहयोग तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन में 45 स्टाल विविध व्यंजनों के लगाएं बच्चों ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए हाथों में ग्लव्स तथा सिर में टोपी पहनी थी बच्चों ने छोले भटूरे मोमोज अंकुरित चने भेलपुरी खस्ता पानी पुरी सैंडविच पोहा फिंगर चिप्स रसगुल्ला सहित व्यंजनों का स्टाल लगाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *