लखनऊ मंडल चुनाव कार्यशाला में दिये संगठनात्मक चुनाव निर्देश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मध्य, सरोजनीनगर एवं उत्तर विधानसभाओ में मण्डल चुनाव कार्यशाला आयोजित हुई।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उत्तर मंडल 4 में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 से 30 नवंबर तक बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का चुनाव होना है, जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। सभी शक्ति केंद्रों पर भी चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो इसके लिए दूसरे मण्डलों से वरिष्ठ पदाधिकारीयों को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि पार्टी का सक्रिय बूथ अध्यक्ष भाजपा की रीढ़ है। बूथ अध्यक्ष ही पार्टी को जीत दिलाने के लिए क्षेत्र में और मतदान केंद्रों पर विपक्षियों से मोर्चा संभालता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जिसमें सदस्यता अभियान के बाद सभी दायित्वों पर सांगठनिक चुनाव निर्धारित समय पर पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाते हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि चुनाव कार्यशाला में महानगर उपाध्यक्ष धनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, मण्डल चुनाव अधिकारी रमेश तूफानी, मण्डल अध्यक्ष रामशरण सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पार्षद प्रदीप शुक्ला, मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *