यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय गूढा जनपद रायबरेली में गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। आयोजित बाल मेला में बच्चों द्वारा स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गए। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर टॉफी ,बिस्किट, नमकीन,भेलपुरी, लाई चना,खिलौनों की दुकान,मूंगफली,गोलगप्पे सहित तमाम प्रकार की खाने की वस्तुएं मौजूद रहीं। बाल मेले में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बच्चों के अभिभावकों एवं स्कूल के कर्मचारियों ने बच्चों के लगाये गए स्टॉलों पर जाकर अपने मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी कर स्वाद चखा गया। बाल मेले के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ अनिल कुमार मिश्रा अनिल ने बाल मेले में लगी दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानों से खरीददारी कर बच्चो का उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर इं.प्रधानाध्यापिका अनीता,सेवानिवृत अध्यापक ओमप्रकाश,वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र वर्मा,अवधेश कुमार,महेश,गीता,मधुलिका, राहुल वर्मा,धनंजय प्रताप,मनीष गौतम,अमित कुमार, प्रियंका सिंह, वंदना वर्मा, पारुल श्रीवास्तव,पूनम सिंह, नलनी,शिवदुलारी, दीपशिखा,रश्मि,भक्तिनाथ,सचिन पटेल, नीतू सहित विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।