यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
यूपी संपादक प्रवीण सैनी
अलीगढ़ जायंट्स ग्रुप ऑफ स्मार्ट लेडिज के तत्वाधान की ओर से कावेरी ऐंकलेव में आयोजित सभा के दौरान देह दान कर्त्तव्य संस्था द्वारा नेत्र व देह दान के प्रति जागरुक किया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में देह दान कर्त्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ.एस के गौड़ ने समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले संस्था की वाइस प्रेसिडेंट नूतन गुप्ता का फोन आया कि उनके ग्रुप में अनेक सदस्य नेत्र/देह दान हेतु संकल्पित हों इसके बारे में विस्तृत जानकारियां चाहते हैं तो उन्होंने इस सफल सभा का आयोजन करने में अहम भूमिका निभाई और कहा कि नेत्रदान से मृत्यु बाद भी जीवित रह सकते हैं और जब तक कौरनिया लेने वाला जीवित रहेगा तो इससे दो लोगों द्वारा रंगीन दुनिया देखने को मिल जाती है साथ ही इस मानवीय कदम से परिवार या पार्थिव शरीर का कैसा भी कोई नुकसान नहीं होता।उन्होंने आगे कहा कि हम लोग जलाने ही तो जा रहे थे लेकिन बिना किसी परेशानी के दो लोगों के विशेष सहयोगी बनने से बड़ी कोई पूजा नहीं हो सकती। इतना ही नहीं बीमारों को योग्य चिकित्सक की आवश्यकता होती है और इसके लिए ज्ञानवर्धक शिक्षा हेतु पार्थिव शरीर की आवश्यकता होती है।उसके लिए देह दान करना जरूरी है।वहीं एनाटौमी विभाग में पहुंचने पर पार्थिव शरीर का सम्मान करने के बाद एक एक अंग का पढ़ाई में सदुपयोग किया जाता है।डॉ गौड़ ने रक्तदान के बारे में भी कारण सहित विस्तृत जानकारियां दीं।इसके अलावा सचिव डॉ.जयंत शर्मा ने कहा कि संस्था अभी तक 86 नेत्रदान व 23 देह दान करा चुकी है।नूतन गुप्ता ने नेत्र/देह दान पर प्रेरणादायक कविता पढ़ी।कार्यक्रम में अनेक लोग संकल्पित हुए।सह सचिव रक्त वीर अजय सिंह,डॉ रजत सक्सैना (सचिव अलीगढ़ होम्योपैथिक एसोसिएशन) को सम्मानित किया गया।इस दौरान यहां पर एडवोकेट अनिल राज गुप्ता,दर्शन गुप्ता, दीप शिखा,वीना गुप्ता,इन्दू वार्ष्णेय, भूमिका,कैलाश,अजय राणा,विवेक अग्रवाल,बबीता अग्रवाल उपस्थित रहे जबकि समाजसेवी दिलीप दामोदर वार्ष्णेय को 63 वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मनीषा अग्रवाल, शुभनेश गोयल,शशि मित्तल,नीलम शर्मा, प्रिया गुप्ता आदि सहयोगी बने और अनिल वार्ष्णेय ने सफलतापूर्वक संचालन किया