यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच(जालौन)-सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के समक्ष विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित 21 शिकायतें फरियादियो द्वारा दर्ज कराई गई जिनमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के समक्ष एसडीएम ज्योति सिंह ने दूर दराज गांवो से आये फरियादियो की समस्याएं सुनी इस मौके पर ग्राम कुदरा निबासी मनोज कुमारी ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसके घर के एक हिस्से में उसका दो बोरा चना व दो बोरा मटर व भूसा रखा हुआ था आरोपित धर्मेंद्र ऋषभ राहुल व उसकी पुत्री सोनम जबरन ताकत के बल पर तमंचा दिखाते हुए वहां से उठा ले गए और उसकी दीवाल तोड़कर दी पीड़ित ने आरोपितो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है वही ए एक्स जोसफ ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि ईसाइयों के बने कबिस्तान की भूमि की पैमाइस कराए जाने की मांग की है इस दौरान 21 शिकायतें उनके समक्ष आई जिनमे एक का मौके पर निस्तारण कर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपी है इस दौरान सीओ अर्चना सिंह प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र पटेल एसडीओ अनिरुद्ध सिंह मनोज तिवारी चन्द्र प्रभा खरे आदि मौजूद रहे है।