यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
गोरखपुर।जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में आधी रात को महिलाओं को निशाना बनाने वाला सिरफिरा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया,पकड़ा गए सिरफिरे की पहचान अजय निषाद पुत्र स्वामीनाथ निषाद निवासी राजधानी टोला मंगलपुर थाना झंगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई,यह सिरफिरा बीते चार महीनों में चार महिलाओं पर हमला कर चुका था। जिसमे से एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि एक की हालत गंभीर है। वहीं दो महिलाओं की किसी तरह से जान बची है पर उनमें से एक अभी भी पेय पदार्थ ही ले पा रही है। चौथी महिला की एक आंख फूट गई थी वह नेपाल भैरहवां से शनिवार को पत्थर की आंख लगवा कर घर लौटी है। इन हमलों ने महिलाओं में डर भर दिया है। शाम होते ही महिलाएं घर से निकलना बंद कर दी हैं। गांव के बाहर जिनका मकान है वे गांव वाले मकान में रह रही हैं।