रायबरेली स्कूल की चौथी मंजिल में लगी आग लाखों का माल जलकर राख

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ

सह संपादक कपिल गुप्ता

रायबरेली न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर के समान में आग लग गई आग की लपटे देखने के बाद स्कूल में तैनात शिक्षकों के होश उड़ गए और तत्काल समरसेबल चला कर आग बुझाने में जुट गए वही जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक स्कूल के शिक्षकों ने आग पर काबू पा लिया था

वी ओ
आपको बता दे कि पूरा मामला शहर कोतवाली के त्रिपुला चौकी क्षेत्र के निकट न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल का है जहां पर पढ़ाई के दौरान स्कूल की चौथी मंजिल में रखे फर्नीचर में आग लग गई आग लगने से लाखों रुपया का फर्नीचर जल कर राख हो गया आग की लपटे देखने के बाद स्कूल के टीचर आग बुझाने में लग गए लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तक फर्नीचर पूरी तरह से जलकर राख हो गया वही अगर स्कूल के प्रधानाचार्य की माने तो आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है कि आखिर आग कैसे लगी वही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड प्रभारी मनीराम सरोज ने बताया कि चौथी मंजिल में फर्नीचर रखा हुआ था जिसमें आग लग गई थी मेरी टीम आने से पहले स्कूल के शिक्षकों ने आग पर काबू पा लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *