लखनऊभाजपा महानगर द्वारा इक्कीस बाइस तेईस को प्रत्येक विधानसभा के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को दिखाई जाएगी गोधरा कांड पर बनी फिल्म

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मेसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा प्रत्येक विधानसभाओं के कार्यकर्ताओ को 21 , 22 , 23 नवंबर को फ्री दिखाने की व्यवस्था की गई है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आलमबाग बस स्टैंड गेटवे मॉल पर आयोजित होने वाले शो दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए फ्री टिकट की व्यवस्था की है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कल 21 नवंबर को महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी 12 से 3 बजे के शो में कैंट पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखेंगे।
इसके बाद 3 से 6 बजे में सरोजिनी नगर विधानसभा कार्यकर्ताओं को फ्री मूवी दिखाने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार 22 तारीख को पूर्व और मध्य और 23 तारीख को उत्तर व पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता फिल्म देखने जाएंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है यह फिल्म गोधरा में जो घटना घटी थी उसके बारे में सच्चाई बयां करती है दुर्भाग्य यह है कि इस देश में सच्चाई को सामने आने में 22 साल से ज्यादा समय लगा। गोधरा कांड की सच्चाई को इस फिल्म में बहुत अच्छे तरीके से दर्शाया गया है।
इसलिए मेरी सभी से अपील है कि वह परिवार के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अवश्य देखें और गोधरा कांड में हुए नरसंहार की हकीकत को जाने और समझे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *