यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
जीएसटी विभाग द्वारा मंडल में बंद पड़े सिनेमाघरों को दोबारा जीवित करने की कवायद शुरू की जा रही है। समेकित प्रोत्साहन योजना के तहत इनका कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए मंडल के बंद पड़े सिनेमाघरों का सर्वे चल रहा है। इसके बाद संचालकों को इसका लाभ मिलेगा। बंद सिनेमाघरों के प्रोत्साहन के लिए दिसंबर 2020 के बाद विभाग की ओर से कोई योजना नहीं आई है। अब विभाग की अलग-अलग योजनाओं के तहत बंद सिनेमाघरों के दोबारा संचालन, उनके निर्माण, रि-मॉडल कराने, मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर शुरू कराने व एकल सिनेमाघर के निर्माण का सर्वे शुरू हो गया है। शासन स्तर से बंद व घाटे में चल रहे सिनेमाघरों को आधुनिक बनाने, लघु क्षमता के सिनेमाघरों सहित व्यावसायिक कांप्लेक्स निर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। सिंगल सिनेमाघरों के लिए योजना लागू होने की तिथि से पांच साल के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कर जिला अधिकारी से नियमानुसार लाइलेंस लेना है। प्रारंभ होने पर प्रथम तीन साल के लिए 100 प्रतिशत एवं शेष दो वर्ष एकत्रित राज्य माल और सेवाकर के 75 के समतुल्य धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।