लखनऊ भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा संगठन के लोगो को दिखाई गई गोधरा कांड पर बनी फिल्म साथ में उपस्थित रहे महानगर अध्यक्ष

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने
राज्यसभा सांसद संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ आलमबाग बस स्टैंड गेटवे मॉल में विक्रांत मेसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी।
गोधरा कांड पर बनी फिल्म दिखाने के लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिए फ्री टिकट की व्यवस्था की है । कैंट विधानसभा और सरोजिनी नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आज 2 शो में फिल्म देखी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कल 22 नवंबर को पूर्व और मध्य और 23 तारीख को उत्तर व पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता फिल्म देखने जाएंगे।

फिल्म देखने के बाद महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’- सत्य की एक साहसिक प्रस्तुति है।

यह फ़िल्म गोधरा कांड के सच को सामने लाने की एक अत्यंत सराहनीय कोशिश है। जो लोग अपनी कपटपूर्ण मानसिकता के चलते देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रचते हैं, उनके लिए यह फ़िल्म एक आईना है।
मैं निर्माता, निर्देशक और लेखक को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के लिए हृदय से साधुवाद देता हूं। ऐसी साहसिक फिल्में समाज को जागरूक करने का कार्य करती हैं और सच्चाई की ताकत को उजागर करती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *