यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच नगर के जाने-माने कवि, साहित्यकार और श्रेष्ठ रंगकर्मी दिनेश सोनी ‘मानव’ के आकस्मिक निधन पर बुधवार की देर शाम प्रताप नगर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में वागीश्वरी साहित्य परिषद द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में शामिल नगर के कवियों, साहित्यकारों, रंगकर्मियों सहित समाजसेवियों ने दिवंगत दिनेश सोनी ‘मानव’ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्होंने कवि, साहित्यकार, रंगकर्मी के रूप में कोंच नगर का नाम सुदूर क्षेत्रों में रोशन करने का काम किया। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता, डॉ. हरिमोहन गुप्त, नरेंद्रमोहन मित्र, संतोष तिवारी सरल, ओंकारनाथ पाठक, कृष्ण स्वरूप अग्रवाल, राजेंद्र रसिक, प्रेम चौधरी नदीम, चंद्रशेखर नगाइच, मुन्नालाल यादव, नंदराम स्वर्णकार, बैदेही शरण, अरुण वाजपेयी, सुनीलकांत तिवारी, सुनील यादव, प्रमोद कस्तवार, आशाराम मिश्रा, संजय अग्रवाल, प्रह्लाद कौशल, अमरेंद्र दुवे, नरेंद्र द्विवेदी लल्लन, संजय लोहिया, सुनील यादव, चंद्रशेखर यादव, अनूप अग्रवाल, संजय सिंघाल आदि उपस्थित रहे। संचालन आनंद शर्मा अखिल ने किया