यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को स्वावलंबन, आत्मनिर्भर, निडरता नेतृत्व आदि का बोध कराए जाने के लिए शासन के निर्देश पर विविध कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसी क्रम में कक्षा 12वीं की एक छात्रा रूबी को एक दिन का सीएचसी केंद्र प्रभारी बनाया गया। रूबी ने प्रभारी का कामकाज संभालते हुए सीएचसी की तमाम व्यवस्थाओं को परखने का काम किया और वार्डों का निरीक्षण किया।
कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा रूबी ने गुरुवार को सहायक अध्यापिका वंदना के साथ सीएचसी पहुंचकर केंद्र प्रभारी का पदभार संभालते हुए प्रभारी की कुर्सी पर बैठी। मौके पर आए रोगियों से उन्होंने बात की और फिर ओपीडी, लैब, एक्सरे रूम, दवा वितरण कक्ष, रजिस्ट्रेशन काउंटर, इंजेक्शन कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। सीएचसी परिसर में साफ सफाई, बिजली और पानी की स्थिति भी जांची। एक दिन के लिए केंद्र प्रभारी बनने से खुश नजर आईं रूबी ने कहा कि हर बहन भाई का सपना होता है कि वह पढ़ लिख कर ऐसी ही नौकरी कर समाज की सेवा करे। सीएचसी की व्यवस्थाओं को उन्होंने बेहतर बताया। सीएचसी केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल शाक्य ने रूबी का सहयोग किया। इस दौरान डॉ. आरके गौड़, राजीव शर्मा, डॉ. रीता, डॉ. सविता पटेल, फार्मासिस्ट विजय कुमार, नेत्र सहायक राजेश निरंजन, दंत चिकित्सक भार्गव आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे