यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच मदरसा कादरिया गुलशने मुस्तफा आराजी लेन में कौमी एकता सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर के तहत अल्पसंख्यक कल्याण दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया गया एवं शासन द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रबंधक नन्नू कुरैशी, प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद असलम रजा, हाफिज अताउल्ला खां गौरी, शहजाद कुरैशी, अशफाक गौरी, अकरम कुरैशी, सुहेल अनवर, हुस्न आरा बेगम, बाबू कुरैशी सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे