घरवालों ने लड्डू गोपाल को शादी में ले जाने से रोका तो युवती ने घर छोड़ कर गोरखपुर से पहुंची मथुरा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लड्डू गोपाल को शादी में लेकर जाने से मना करने पर नाराज युवती यूपी के गोरखपुर से घर छोड़ कर मथुरा चली आई। परिजनों की सूचना पर मथुरा जीआरपी की टीम ने युवती को तलाश कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। युवती की गोरखपुर के पीपीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह को 18 नवंबर की रात करीब ढाई बजे गोरखपुर से किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय बहन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कहीं बैठी है। वह घर से नाराज होकर ट्रेन में सवार होकर मथुरा पहुंच गई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाने पर मौजूद रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक शिवपाल सिंह को व्हाट्सएप पर युवती का फोटो भेजकर उसे तलाश करने के लिए कहा।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर ने बताया कि युवती के परिजनों से बात करने पर पता चला कि युवती ठाकुरजी की अनन्य भक्त है। वह परिवार के साथ गोरखपुर में किसी शादी समारोह में शामिल होन जा रही थी। युवती अपने साथ लड्डू गोपाल को भी शादी लेकर जाना चाहती थी। परिजनों ने उसे लड्डू गोपाल के साथ शादी समारोह में जाने से मना किया। इस पर युवती नाराज हो गई और 18 नवंबर की दोपहर दो बजे घर से निकल कर किसी ट्रेन में सवार होकर जंक्शन पहुंच गई। युवती के भाई को उसके मथुरा जंक्शन पर होने की जानकारी मिली थी। भाई की सूचना पर युवती को सकुशल बरामद कर भाई को सौंप दिया। गोरखपुर के पीपीगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *