लखनऊ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा कैंट विधान सभा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे भाजपा नेता कार्यकर्ता आम जनमानस

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज कैंट विधानसभा के रामजीलाल सरदार पटेल नगर वार्ड स्थित बूथ संख्या 111 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वाधिक लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम क्षेत्र वासियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने आचार्य नरेंद्र देव वार्ड की बूथ संख्या 238 पर , महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय पर पार्षदों के साथ, फैजुल्लागंज वार्ड स्थित बूथ संख्या 263 पर उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा, मौलवीगंज वार्ड स्थित बूथ संख्या 140 पर मध्य उपविजेता रजनीश गुप्ता, शीतलादेवी वार्ड स्थित बूथ 338 पर पश्चिम उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव सहित 2203 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सुनने के बाद महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नवाचार और युवा शक्ति की असीमित संभावनाओं पर विशेष बल दिया। उन्होंने जन-भागीदारी से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया एवं स्वावलंबन की महत्ता पर प्रकाश डाला। निश्चित ही यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत बना रहेगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में अपना सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कैंट स्थित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक पांडेय, सचिन वैश्य ,पार्षद गिरीश मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *