यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अम्बुज जैन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर छात्रों को भारत के संविधान के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया।इसके उपरांत विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पत्रांक के अनुसार कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्रों के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन पटेल सदन के अध्यक्ष मोहित जैन,उपाध्यक्ष प्रदीप जैन (परीक्षाध्यक्ष) , महेश चन्द्रा,विवेक सिंह और दिलीप जैन की देखरेख में किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्र को विद्यालय प्रबंधन समिति के उपप्रबंधक मनोज जैन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर अनुशासन अधिकारी पी.सी.शर्मा,क्रीड़ा अधिकारी राजेश प्रकाश गुप्ता,बाकी तीनों सदनों के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन,शक्ति प्रकाश भारती,जयवीर उपाध्याय आदि मौजूद रहे