राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित की गई प्रेस वार्ता के मुख्य अंश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ एक दिसंबर
राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति मा0 प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास एवं किसानों के उत्पादन की एम0एस0पी0 की बढोत्तरी पर धन्यवाद दिया है। उ0प्र0 में बने और बन रहे हाईवे एवं स्टेट हाईवे से उ0प्र0 की तस्वीर एवं तकदीर बदल रही है, राष्ट्रीय लोकदल एवं एन0डी0ए0 के लिए यह गर्व की बात है।
केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयन्त चैधरी के कौशल विकास की जिम्मेदारी देकर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय लोकदल एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों तथा सपनांें को मूर्त रूप देने का अवसर मिला है। यह राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को उत्साहित एवं गौरवान्वित करने वाली बात है। कार्यसमिति इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करती है।
राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति लम्बे समय से चली आ रही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को प्रधानमंत्री एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है।
विगत लोकसभा 2024 एवं विधानसभा उपचुनाव मंें राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी के आवाहन पर जिस तरह कार्यकर्ताओं और जनता ने एकजुट होकर एन0डी0ए0 को जिताया है उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद पारित किया गया।
उ0प्र0 राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति आगामी दिनों में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का फैसला किया है। अपने आगामी कार्यक्रमों को व्यापक रूप से तैयार किया है जिससे एन0डी0ए0 को ताकत मिलेगी और 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत कर फिर सरकार बनायेगी।
राष्ट्रीय लोकदल 6 दिसम्बर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के “परिनिर्वाण दिवस” से 23 दिसम्बर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयन्ती “किसान दिवस” तक समरसता एवं समता भाईचारा बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक जिले एवं विधानसभाओं में इसके लिए प्रदेश में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की जायेगी। प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनैतिक प्रस्ताव एवं आगामी कार्यक्रम संलग्न है
आगामी कार्यक्रम
1 6 दिसम्बर 2024 अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस से 23 दिसंबर 2024 भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जयन्ती तक समता, समरसता पखवाड़ा।
2. 31 दिसंबर 2024 तक सम्पूर्ण प्रदेश की क्षेत्रीय/जिला/महानगर एवं प्रकोष्ठ की कमेटियों का गठन पूर्ण कर लिया जायेगा।
3. 31 मार्च 2025 तक जिला सम्मेलन, महानगर सम्मेलन, विधानसभाओं में बूथ कमेटियों के संयोजक तथा प्रत्येक विधान सभा में सेक्टर प्रभारियों का गठन एवं उनका सम्मेलन।
4. जिला पंचायत, क्षेत्रों में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन और बूथ प्रभारी का सम्मेलन पंचायत क्षेत्रानुसार 30 अप्रैल 2025 तक किया जाय जिसमें प्रदेश पदाधिकारी भाग लेगे।
5. 1 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक कार्यकर्ता प्रशिक्षण/कैम्प क्षेत्रीय स्तर आयोजित किये जाएंगे। जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दिया जाय।

राजनैतिक प्रस्ताव
आज देश एवं प्रदेश सरकार के द्वारा विकास पर बल देने से सम्पूर्ण देश व उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हुयी है, देश अपने विकास के निर्धारित लक्ष्य 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर अग्रसर हैं। उत्तर प्रदेश में बने और बन रहे एक्सप्रेस-वे व हाईवे से प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल रही है प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति देश एवं प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त करती है और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार को बधाई देती है।
राष्ट्रीय लोकदल ने पिछले लोकसभा चुनाव में जिन मुद्दों के साथ लोकसभा चुनाव में एन0डी0ए0 के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, उन मुद्दों पर केन्द्र सरकार ने बड़ी तत्परता से निर्णय लिया और किसानों के उत्पादन के मूल्यों में (एम0एस0पी0) बढ़ोत्तरी कर एक सार्थक कदम उठाया है, जिसका प्रदेश कार्यसमिति स्वागत करती है। एन0डी0ए0 सरकार किसानों एवं मजदूरों के हितों और उनकी खुशहाली के लिए रणनीति बनाकर काम कर रही है।
राष्ट्रीय लोकदल आम चुनाव में और उसके बाद उ0प्र0 विधानसभा उपचुनाव में एन0डी0ए0 की जीत के लिए जमीनी स्तर पर अपने संगठन और कार्यकर्ताओं को लगाया जिसके कारण 2024 लोकसभा और विधान सभा के वर्तमान उपचुनावों में एन0डी0ए0 की बड़ी जीत हुई है। भाजपा और सहयोगी दलों की बड़ी जीत यह साबित करती है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी जी और उ0प्र0 के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति बढ़ा है।
आज उ0प्र0 मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की निरंतर सक्रियता एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है अराजकता पैदा करने वालों पर जीरो टॉलरेंस नीति ने अपराधियों में भय पैदा किया है। अपराध पर नियंत्रण स्थापित हुआ है।
राष्ट्रीय लोकदल किसानों मजदूरों के हितों की निरंतर चिंता करने वाली पार्टी है हम हर कीमत पर सामाजिक समरसता एवं भाईचारा बनाए रखने के पक्षधर है। प्रदेश में कायम शान्ति व्यवस्था को कुछ स्वार्थी असामाजिक तत्व भड़काने पर अमादा हैं। सरकार इस प्रकार के तत्वों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। सरकार का मानना है कि निर्दोषों को क्षेणों मत, दोषियों को छोड़ो मत, प्रदेश में राजनीतिक दलों के बयान भड़काने वाले नहीं होने चाहिए बल्कि रचनात्मक सहयोग देने वाला होना चाहिए।
राष्ट्रीय लोकदल की विधानसभा मीरापुर के उपचुनाव में हुयी ऐतिहासिक जीत मील का पत्थर साबित हुयी है। राष्ट्रीय लोकदल मीरापुर सहित सभी 7 सीटों पर एन0डी0ए0 की जीत के लिए कार्यकर्ताओं और उ0प्र0 के मतदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता है। उ0प्र0 की जनता को पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह भ्रम, भय पैदाकर विपक्ष ने जो लाभ उठाया वह दुबारा नहीं चला, जनता के मन से शीघ्र ही भ्रम का धुंध छट गया, आज जनता को ए0डी0ए0 सरकार पर पूरा भरोसा है।
सौभाग्य की बात है कि हमारे नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चैधरी पर प्रधानमंत्री ने रोजगार, प्रशिक्षण, ट्रेनिंग कैंप, कौशल विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें वे बड़ी तन्मयता से पूरे देश मेें युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में जुटे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।
राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के साथ साथ झारखण्ड, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में भी संगठन विस्तार तेजी से कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल का जनाधार और हमारे नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी जी की लोकप्रियता आम जनमानस में बढ़ रही है।
उ0प्र0 में हो रहे एन0डी0ए0 के नेतृत्व में चौतरफा विकास से प्रदेश में रोजगार व विकास के अवसर बढ़ेंगे, उद्योग धंधों से प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों के उत्पादन का लाभकारी मूल्य मिलेगा, षिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं बढ़ेगी और प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश के तरफ ले जाने सफल होगी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी इस कार्य में कन्धा से कन्धा मिलाकर खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *