यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ संपादक अभिषेक उपाध्याय
कोलकाता की धरोहर पीली टैक्सी… अब महज एक इतिहास बन कर रह जाएगी…1 जनवरी 2025 से कोलकाता की सड़कों से पीली टैक्सी हटाने की तैयारी है. ट्राम के बाद… शहर के एक और प्रतिष्ठित परिवहन को अलविदा कहने का वक्त आ गया, पीली टैक्सियों का घटता हुआ बेड़ा पूरी तरह से गायब होने की कगार पर है।
कोलकाता की प्रतिष्ठित पीली मीटर वाली टैक्सियां… जिन्हें लंबे समय से शहर का आकर्षण माना जाता है. अब अपने अंतिम दौर में हैं… क्योंकि आधी से ज्यादा पीली टैक्सियां वर्ष के अंत तक रिटायर्ड होने वाली हैं, 1 जनवरी 2025 से 15 साल पुरानी कॉमर्शियल गाड़ियां कोलकाता में बैन हो जाएंगी, ये फैसला राज्य परिवहन विभाग ने लिया है।
‘राजदूत’ के रूप में प्यार से जानी जाने वाली पीली टैक्सी… दशकों से कोलकाता की पहचान थी, कोलकाता की पीली टेक्सी हिंदुस्तान मोटर्स की बनाई हुई एम्बेसडर मॉडल की गाड़ी है लेकिन इसका उत्पादन काफी सालों से बंद है.. शहर में तकरीबन 5 हजार पीली टैक्सियां हैं…जिनमें रोज चलने वाली कुल 2500 गाड़ियां… 2025 की पहली जनवरी से रोड पे दिखाई नहीं देगी…बाकी बची टैक्सियों को भी धीरे दीरे हटा दिया जाएगा