राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की शिव मंदिर सहित निर्माणाधीन अन्य मंदिरों की तस्वीरें खास होगी बाइस जनवरी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या।भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुए एक साल होने वाला है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह पूर्वक मनाने की योजना तैयार की है।इसी के अनुसार राम मंदिर निर्माण के शेष कार्य में तेजी आई है।

परकोटे में निर्माणाधीन शिव मंदिर,सूर्य मंदिर,दुर्गा माता मंदिर, गणेश मंदिर,अन्नपूर्णा मंदिर और हनुमान मंदिर में से कुछ का स्पष्ट स्वरूप उभर आया है।टशेष में निर्माण कार्य तेजी पर है। यही स्थिति मंदिर के शिखर निर्माण की है। निर्माण की प्रगति स्पष्ट परिलक्षित होने लगी है।

निर्माण कार्य की देखरेख में लगे दायित्वधारी श्रम और ऊर्जा के साथ जुटे हैं।वे कहते हैं कि समय का दबाव तो है ही,लेकिन गुणवत्ता का ध्यान सर्वोपरि है। शीघ्र ही सुखद परिणाम दिखाई देगा।

बता दें कि राम मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस वर्ष भी 22 जनवरी को विशेष आयोजन की तैयारी है।राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र समय-समय पर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण की गति को देखते रहते हैं।श्रीराम जन्मभूमि परिसर में कई भव्य मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है।रामनगरी अयोध्या को हिंदू धर्म की प्रमुख नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *