यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
आलू उत्पादक क्षेत्र के किसानों की पहुंच जल्द ही विदेशी बाजार तक होगी। दरअसल केंद्र सरकार ने बतौर पायलट प्रोजेक्ट जिन सब्जियों और फलों को समुद्र के रास्ते निर्यात करने की योजना बनाई है, उसमें आलू भी शामिल है।उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है। यहां कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में आलू की दोहरी फसल ली जाती है। जाहिर है इस प्रोजेक्ट का सर्वाधिक लाभ भी यूपी के आलू की बुआई करने वाले किसानों को मिलेगा। समुद्र के जरिये निर्यात का सस्ता रास्ता खुलने से आलू की तेजी-मंदी ऐसी सुर्खियों पर भी काफी हद तक विराम लगेगा।