यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
अलीगढ़ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है जबकि इसी क्रम में मामू भांजा रेडियो मार्केट उद्योग युवा व्यापार मंडल द्वारा मार्केट के व्यापारियों ने कैंडल मार्च और मौन धारण कर धरना प्रदर्शन किया।वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने कहा कि अब देश का हिंदू जाग गया है और भारत का हिंदू कमजोर नहीं है कि वह अपने ऊपर अत्याचार को बर्दाश्त करें।इतना ही नहीं हिंदुओं समेत वहां रह रहे अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के मामले को दबाने में जुटी बांग्लादेश सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।व्यापारियों ने कहा कि भारत सरकार को भी कदम उठाना चाहिए जो देश के गद्दारों को जेल में डाला जाए। इसके अलावा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हों और इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को कारावास से मुक्त करें।इस दौरान यहां पर यह कैंडल मार्च में अध्यक्ष राजेश गर्ग, संरक्षक किशन अरोरा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,मुख्य सलाहकार शारदा प्रसाद शर्मा,महामंत्री राहुल गर्ग,उपाध्यक्ष आनंद खंडेलवाल,संगठन मंत्री विनय वार्ष्णेय,पंकज गर्ग,अंकुर गर्ग,दीपक चौधरी,ललित शर्मा,वेद प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता,अंशु अग्रवाल और दीपेश शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।