विवाह पंचमी पर श्री गिलहराज जी मंदिर में  सीता-राम विवाह का होगा आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

अलीगढ़ आगामी छः दिसंबर शुक्रवार को गिलहराज जी मंदिर में योगी कौशलनाथ महाराज के सानिध्य में भगवान राम सीता जी के विवाह से जुड़ी अलग-अलग रस्में संपन्न मंदिर में सम्पन्न  कराई जाएंगी और श्री सीता राम विवाह के साथ ही एक जोड़े का विवाह भी संपन्न कराया जाएगा।रस्मों के उपरांत भगवान राम जी की बारात मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला ग्राउंड,पालीवाल स्कूल,हाथरस का अड्डा होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त होगी रास्ते भर पुष्प वर्षा व स्वागत की व्यवस्था रहेगी उसके उपरांत फेरों की रस्म होगी।वहीं योगी कौशलनाथ ने बताया कि मान्यता है कि प्रभु श्रीराम और जनकपुत्री सीता का विवाह त्रेतायुग में विवाह पंचमी के दिन हुआ था जबकि इसी की याद में हर साल गिलहराज जी मंदिर में राम जानकी विवाहोत्सव का आयोजन किया जाता है साथ की कुछ जोड़ों का विवाह भी संपन्न किया जाता है इस वर्ष भी एक जोड़े का विवाह किया जाएगा और अगले दिन सात दिसंबर शनिवार को मंदिर पर बहु गीत पर शिव मंगल गान और प्रसाद वितरण किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *