लखनऊ सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह क्षेत्रवासियों को निरंतर करवा रहे राम लला के दर्शन चौतीसवीं रामरथ से हनुमानपुरी के लोगों ने किया दर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजनों, महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराने के सतत क्रम शुक्रवार को 34वीं ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ निःशुल्क बस सेवा का संचालन सरोजनीनगर के हनुमानपुरी से किया गया। इस दौरान राम लला के दर्शन को जाते लोग काफी उत्साहित और भाव विभोर दिखे, उन्होंने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार प्रकट करते हुए बताया कि वो सौभाग्यशाली है जो उन्हें आज प्रभु श्री राम जी और भव्य राम मंदिर के दर्शन करने का अवसर मिला और यह सिर्फ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा हो सका।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा चलाई जा रही इस निःशुल्क बस सेवा का संचालन महीने में दो बार किया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उनके घर से ले जाने और वापस छोड़ने की व्यवस्था के साथ-साथ जलपान, भोजन, प्रसाद, और अन्य सुविधाएं विधायक की टीम द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा, यात्रियों को अंगवस्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित भी किया जाता है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि समाज की जरूरतों और भावनाओं का सम्मान करना जनसेवा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, “सनातन संस्कृति और आस्था का संवर्धन और संरक्षण मेरा प्रमुख कर्तव्य है। इस यात्रा के माध्यम से न केवल श्रद्धालुओं को प्रभु राम के दर्शन का अवसर मिलता है, बल्कि उनकी आस्था को बल भी मिलता है। यह निःशुल्क सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *