यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 5 दिसम्बर 2024 समय करीब शाम 6 बजे की है मेरी नावालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष घर मे अकेली थी तभी ग्राम के ही निवासी सूरज व मुकेश पुत्रगण रमेश और मनीष पुत्र भनते मेरे घर मे घुस आए और मेरी पुत्री को बुरी नियति से दबोच लिया और गलत काम करने के लिए उसके कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे तो मेरी पुत्री ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग लोहे के पाइप से पिटाई करने लगे और देशी तमंचा दिखाकर धमकाने लगे और उक्त लोग गलत काम करने में असफल रहे और मेरी पुत्री किसी प्रकार उक्त लोगों से छूटकर दरवाजा खोलकर चिल्लायी तो उक्त लोग मौका पाकर भाग गए इसके बाद मुहल्ले के तमाम लोग आ गए तब मेरी पुत्री ने डायल 112 पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने उक्त घटना की जांच की जाते समय उक्त लोग भविष्य में जान से मारने की धमकी दे गए इसके बाद मेरी पुत्री ने फोन किया तब मै आज दिल्ली से घर आया हूँ तो पुत्री ने उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया और मेरी पुत्री उक्त घटना से दबी व भयभीत है क्योंकि उक्त व्यक्ति खराब है और मेरी पुत्री व मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते है पीड़ित ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है