यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ महानगर के विष्णुपुरी बेला मार्ग पर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी का जन्मदिन बहुत बहुत धूमधाम से मनाया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद हरीश सैनी ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जबकि बांके बिहारी सेवा संस्थान के संस्थापक दिनेश सिंघल की पत्नी कुमुद सिंघल ने बिहारी जी को डमरू मजीरे के साथ रथ पर बिराजमान किया और विशाल बैंड बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ कराया।वहीं कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सारस्वत और जितेंद्र गर्ग ने बताया कि बिहारी जी के कीर्तन से हर कामना पूरी हो जाती है।ये शोभायात्रा विष्णुपुरी बेला मार्ग से प्रारंभ होकर सुरेंद्रनगर साकेत कोलोनी होते हुए विभिन्न मार्गो से होती हुई विष्णुपुरी पर ही समाप्त हुई