विद्युत विभाग ने निकली जागरूकता रैली, उपभोक्ता उठाएं लाभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार विद्युत विभाग शिवगढ़ के द्वारा निकल गई जागरूकता रैली, विद्युत उपभोक्ता एकमुक्त समाधान योजना का लाभ उठाएं।
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग शिवगढ़ के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में एकमुक्त समाधान योजना की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचने के उद्देश्य से नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत शिवगढ़ कस्बा, राम जानकी मंदिर, महेश विलास पैलेस, श्री बरखंडी महाविद्यालय शिवगढ़ में रैली निकल कर विद्युत उपभोक्ताओं तक जानकारी पहुंचाई।
विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया एकमुक्त समाधान योजना 15 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तब चलेगी जिसमें उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2024 तक के मूल बकाए का 30% पंजीकरण के रूप में जमा करना होगा। जो भी विद्युत उपभोक्ता एकमुक्त समाधान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वह उपरोक्त तिथि में अपना पंजीकरण करा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में तीन चरण होंगे जिसमें प्रथम चरण 15 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर2024 तक, द्वितीय चरण 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक तथा तृतीय चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। पंजीकरण के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर या विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ पर कर सकते हैं।
इस योजना की अधिक जानकारी के लिए विद्युत उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ पर पहुंचकर जानकारी प्रदान करें
इस मौके पर एसडीओ प्रमोद कुमार वर्मा तथा लाइन स्टाफ मोहन श्रीवास्तव, रविशंकर,राजू,दिनेश,रामशरण,रामकरण,मनोज,जय सिंह,देवराज,कुलदीप,दिवाकर सैनी,कमलेश सिंह,पुत्तीलाल,अमरेंद्र,राम प्रकाश,अंकित,जवाहर,संतदयाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *