यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार विद्युत वितरण का कार्य निजी क्षेत्रों में देने जा रही है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है और इस समस्या को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में मा.राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर को दिया गया और इस ज्ञापन के द्वारा मांग की गई कि उत्तर सरकार के इस कदम को रोका जाये क्योंकि यदि विद्युत वितरण का कार्य निजी क्षेत्रों में जाता है तो निजी कम्पनियाँ जनता व कर्मचारी दोनों का शोषण करेंगी।इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि देश में जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है तबसे सार्वजानिक उपक्रमों को बेचने या लीज पर देने का कार्य चल रहा है और ये उपक्रम जिनको भी बेचे गए हैं या लीज पर दिए गए हैं वे भाजपा के अत्यंत ही चहेते उद्योगपति हैं। इसी तरह से उत्तर प्रदेश में भी विद्युत वितरण का कार्य भाजपा की किसी चहेती कम्पनी को दिया जायेगा जो रखरखाव, मरम्मत आदि के नाम पर दरों में भारी बढ़ोतरी करके जनता का शोषण करेंगी तथा कर्मचारियों से मनमानी करके उनका भी शोषण करेंगी,ये स्थिति काफी चिंता जनक है और कांग्रेसी जन प्रदेश सरकार के इस निर्णय का भारी विरोध करेंगे। इस दौरान ज्ञापन देते समय कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सोमवीर सिंह,महानगर अध्यक्ष नवेद खान, समता सिंह,पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, गयाप्रसाद गिर्राज,पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल,नरेन्द्र मिश्रा,जितेन्द्र कुमार तोशी, ओमप्रकाश,रवि बघेल,डॉ.शंकरलाल, यामीन खान मेव,नादिर खान,आमिर मुन्तजिर,वीरेंद्र चौधरी,रईस गाज़ी, मोहम्मद अनवार,ब्रजेश सविता,शादाब फज़ल,साजिद बेग,रईस कुरैशी,विजय पाल सिंह बघेल,बॉबी कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे