बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दस दिसम्बर को जनाक्रोश रैली

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हलवासिया कोर्ट में भाजपा महानगर कार्यकारणी सदस्य, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 10 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय पर आयोजित होने वाली जनाक्रोश रैली की कार्य योजना तय की गई।

महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकता, एवं समाज के सभी वर्गों के साथ बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों के विरुद्ध हो रहे नरसंहार के प्रति आक्रोश व्यक्त करने के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा।

उपरोक्त बैठक में आर एस एस भाग कार्यवाहक अमितेश, सचिन गुप्ता, महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, नगर निगम पार्षद दल नेता सुशील तिवारी पम्मी, गिरीश गुप्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *