लखनऊ बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष की नेतृत्व में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

बांग्लादेश में हिंदुओं के
खिलाफ हो रहे अत्याचार और हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित जन आक्रोश रैली में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लखनऊ विश्वविद्यालय ग्राउंड में एकत्रित हुए ।

जन आक्रोश रैली में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, रमेश तूफानी, रजनीश गुप्ता, जया शुक्ला, राकेश सिंह सौरभ वाल्मीकि, मानवेंद्र सिंह, प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे , विनायक पांडे, राकेश गुप्ता मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
एकत्रीकरण के उपरांत विभिन्न संगठनों द्वारा निकल गए सामूहिक विरोध प्रदर्शन मार्च में हनुमान सेतु सुभाष चौराहा वाल्मीकि तिराहा, होते हुए हजरतगंज चौराहे तक होकर वापस विश्वविद्यालय ग्राउंड तक आयोजित आक्रोश रैली में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारे के बैनर और पोस्टर लिए बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *