पचासहजार छात्रों को दो-दो हजार सीड मनी, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दी जानकारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पाईटैक्स के रीजनल स्टार्टअप एंड एमएसएमई कान्कलेव में दी जानकारी
पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने उद्योगपतियों को पंजाब में स्टार्टअप तैयार करते हुए पंजाब को स्टार्टअप हब बनाने के लिए आमंत्रित किया है। बैंस ने कहा कि स्टार्टअप गतिविधियां समय की मांग हैं। हरजोत बैंस अमृतसर में चल रहे 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के दौरान आयोजित रीजनल स्टार्टअप एंड एमएसएमई कान्कलेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर युवा स्टार्टअप बढ़ेंगे, तो उद्योग बढ़ेंगे। उद्योग बढ़ेंगे, तो पंजाब आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। बैंस ने उद्योगपतियों को आह्वान किया कि वह विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में जाकर युवाओं से उनके बिजनेस आइडिया लेकर उन्हें लागू करें। कान्कलेव में आए उद्योगपतियों से सरकारी स्कूलों को सीएसआर के तहत अडाप्ट करने का आह्वान करते हुए बैंस ने कहा कि उद्योग व स्टार्टअप को कुशल कर्मचारियों की जरूरत है। वर्ष 2022 में पंजाब की आईटीआई में 25 हजार सीट थी और 70 प्रतिशत दाखिले होते थे। 2023 में आईटीआई में 99 प्रतिशत सीटें भरी।
वर्ष 2024 में आईटीआई में सीटों की संख्या बढ़ाकर 35 हजार की गई और इनमें 96 प्रतिशत में दाखिले हुए। अगले दो साल में पंजाब की सभी आईटीआई में 50 हजार सीट करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे पंजाब में कुशल कारीगर तैयार होंगे। हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्कूल स्तर पर ही स्टार्टअप तैयार कने शुरू किए हैं। जिसके चलते बिजनेस ब्लास्टर पंजाब के स्कूलों में तैयार किए जा रहे हैं। इस साल 50 हजार विद्यार्थियों को दो हजार की दर से सीड मनी दी गई है। जिसके तहत स्कूली बच्चे बिजनेस आइडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *