यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश को मुंहतोड़ जवाब दे उन्होंने कहा कि पूरा देश एक जुट होकर मोदी के साथ खड़ा है बांग्लादेश को उसकी हैसियत का एहसास करने में सरकार को पीछे नहीं हटना चाहिए
आज विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में हिंदू एकत्रित हुए उसमें बड़ी संख्या में व्यापारी भी शामिल रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि आज हनुमान सेतु की पार्किंग में एकत्रित होकर सैकड़ो व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर विश्वविद्यालय परिसर के लिए रवाना हुए जहां पर आयोजित जन आक्रोश रैली में सहभागिता की
विभिन्न बाजारों में भी व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकान बंद करके बांग्लादेश के हिंदू नरसंहार का जबरदस्त विरोध किया चौक में कैलाश चंद जैन,सजीव अग्रवाल के नेतत्व में जुलूस निकाला गया निशातगंज में जावेद बेग,विपिन अग्रवाल,आलमबाग बाजार, उतरेठिया में ललित सक्सेना, तेलीबाग में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी दुकान बंद रखी
आज के जन आक्रोश रैली में पहुंचने वाले प्रमुख पदाधिकारी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा,महामंत्री राजीव कककड,अनुज गौतम,हरीश मलानी, शुभम मौर्य,रमेश सिंह,एकता अग्रवाल,अनुपम अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी,मुकेश कुमार नाग,नितिन श्याम अग्रवाल, जय मिगलानी,आदर्श अग्रवाल,अरविंद मित्तल,किशोर कुमार शर्मा,विशाल सिंह,लाल बहादुर,विमल गर्ग, संजय निधी अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रंजय शर्मा सहित सैकड़ो व्यापारी शामिल हुए।