यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर
वरिष्ठ राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय
छपरा में एसपी ने एक बार फिर दो थाना प्रभारी समेत तीन लोगों पर कारवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया है. वहीं उनकी जगह नए पुलिस अधिकारियों को थाने की कमान सौंपी गई है. अवैध बालू माफियाओं को संरक्षण देने के मामले में सारण एसपी कुमार आशीष ये कार्रवाई की है.दिघवारा थाना क्षेत्र में अवैध बालू माफियाओं के साथ सांठगांठ करने और दलाल के जरिए अवैध बालू ट्रक को पास कराए जाने की शिकायत पर जांच की गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर की जांच में आरोप सही पाए गए. जांच रिपोर्ट के आधार पर, दिघवारा थाना के थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार और राजू कुमार सिंह को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया.तीनों पुलिस अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. इसके अतिरिक्त डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को भी हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया. उनकी जगह साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार को डोरीगंज थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.वहीं दिघवारा थाना में भी नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है. जहां पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार सिंह को कमान सौंपी गई है. सारण एसपी ने स्पष्ट किया कि उनकी जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत अवैध कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा.