डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलटी, एक पुलिसकर्मी की मौत, महिला सिपाही समेत दो घायल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय

  दरभंगा जिला के सिमरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात डायल 112 की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी सढ़वाड़ा से सिमरी जाने के क्रम में विरदीपुर चौक के पास हादसे का शिकार हो गयी. पुलिस वैन तालाब में पलटने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.दोनों जख्मी पुलिस कर्मी का इलाज डी एम सी एच में चल रहा है. वहीं मृत पुलिस कर्मी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव निवासी स्व महेंद्र पासवान के पुत्र शेखर पासवान (59) के रूप में हुई है. घायलों की पहचान चालक जीके झा और सिपाही अर्चना कुमारी के रूप में हुई है.घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में गाड़ी चालक जीके झा ने बताया कि डायल 112 की पुलिस वैन पेट्रोलिंग करके सढ़वारा से सिमरी थाना की ओर वापस आ रही थी. इसी दौरान विरदीपुर चौक के पास वैन के सामने एक कुत्ता आ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *