बिहार प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, देवेंद्र प्रसाद यादव और मोनाजिर हसन ने दिया इस्तीफा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय संपादक अभिषेक उपाध्याय

 बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही प्रशांत किशोर का कुनबा बिखरने लगा है. एक-एक कर कई बड़े नेता जन सुराज पार्टी से किनारा करने लगे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने भी अचानक इस्तीफा दे दिया है. दोनों नेताओं ने जन सुराज पार्टी की कोर कमिटी से अपना इस्तीफा दे दिया है.पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने जन सुराज पार्टी की कोर कमिटी से इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई नहीं है. कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती के नाम लिखे अपने त्याग पत्र में उन्होंने लिखा, ‘मैं अपरिहार्य कारणों से आपके 125 सदस्यीय राज्य कोर कमिटी से स्वेच्छा से त्याग पत्र देता हूं.’71 वर्षीय देवेंद्र प्रसाद यादव 1989 से 1998 तक और 1999 से 2009 तक झंझारपुर से सांसद रहे. वे जून 1996 में देवेगौड़ा मंत्रालय और गुजराल मंत्रालय में वाणिज्य के अतिरिक्त प्रभार के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे. वह फुलपरास से बिहार विधानसभा के लिए भी चुने गए थे लेकिन कर्पूरी ठाकुर के लिए इस्तीफा दे दिया, जो बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. देवेंद्र यादव जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू समेत कई दलों में रह चुके हैं. उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई था. इसी साल अगस्त में उन्होंने प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज पार्टी में शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *