यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार 17 दिसंबर को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता और मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ अनिल कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार यूको बैंक मैनेजर और विशिष्ट अतिथि हरिशंकर पांडे (पूर्व कैप्टन थल सेना ) द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान शिक्षक विजय प्रताप सिंह और अविनाश सोनकर के नेतृत्व में एनसीसी के कैडेट और प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट किया।प्रथम दिवस में सीनियर बालक वर्ग में कक्षा 12 के छात्र सिद्धार्थ ने 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार जीता, जबकि बालिका वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा स्वाति ने सीनियर बालिका वर्ग में ऊंची कूद, लंबी कूद, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार जीता।इसके अतिरिक्त विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा सानिया, कक्षा 10 के छात्र उत्कर्ष बाजपेई, कक्षा 8 के छात्र अमित और कक्षा 10 के छात्र अंकित ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके तीन तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग बालक बालिकाओं में नेहा कोमल, प्रीति, रेखा, महक आदित्य, सुरेश, मनोज, रामू सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलो में प्रतिभाग किया मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह और डॉ बृजेश सिंह द्वारा किया गया, प्रथम दिवस के समस्त प्रतियोगिताएं अरुण कुमार सिंह और जगत बहादुर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता निर्णायकों में पवन सिंह जयजीत सिंह दिग्विजय सिंह, मनोज गौतम, सीताराम, सत्येंद्र आनंद, विकास वर्मा, विजय कुमार, धीरेन्द्र सिंह, सजीवन पटेल,कुलदीप अजय सिंह, ओम प्रकाश, अंबरीश,राम राज मौर्य, आरती पटेल और सुचिता सोनकर शामिल रहें ।टेक्निकल सीट की जिम्मेदारी प्रमोद सिंह योगेश झा, राम किशोर और अरुण त्रिवेदी ने निभाई जबकि रेड क्रॉस की जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा और राजेश श्रीवास्तव ने निभाई। अतिथियों का स्वागत सत्कार लक्ष्मी नारायण,भूपेंद्र कुमार, सुशील शुक्ला और ओम प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक शत्रुघ्न सिंह,हरि बहादुर सिंह रामनरेश मेहता, अरविंद शुक्ला, राज बहादुर सिंह, पुण्य प्रताप सिंह वीरेंद्र बहादुर सिंह करुणेश गिरी, गिरधारी, संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।