बहला फुसलाकर युवक घुसा घर में और उठा ले गया लाखों के जेवरात और नगदी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच(जालौन)-नगर के मोहल्ला सुभाष नगर की रहने बाली युवती से आरोपित ने पहले मेलजोल बढ़ाया फिर उसके घर में घुसकर 56 हजार रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवर लेकर भाग निकला पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बीती 10 दिसम्बर को सुभाष नगर में रहने बाली महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित उस समय उसके घर में घुस आया ने जब वह पति सहित परिवार के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे घर में उसकी पुत्री को छोड़ गई थी आरोपित ने उसकी से घर का दरवाजा खुलवाया और उसे बहला फुसलाकर घर में रखे सोने झुमकी 2 जंजीर 5 अंगूठी सोने की 1 बिछुआ सोने का कमर पेटी 5 जोड़ी पायले एवं वहां रखी 56 हजार रुपये की नगदी ले लिये और वहां से भाग गया जब घर बापस लौटी तो उनकी पुत्री ने उनको चोरी हो जाने की बात बताई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित सोहिल काजी उर्फ कांचा निबासी भगतसिंह नगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *