यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
शिक्षा एक ऐसे अनमोल निधि है जिससे समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है-एसडीएम ज्योति सिंह
कोंच जालौन -समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एसडीएम के द्वारा 60 छात्र छात्राओं को सहायक उपकरण बांटे गए।
एलिम्को कानपुर के सहयोग से वितरित करवाये गये दिव्यांग सहायक उपकरण के कार्यक्रम में 125 छात्र छात्राए चिन्हित किये गए थे मंगलवार को नगर के बीआरसी परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँची एसडीएम ज्योति सिंह ने 60 दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिए इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगता क्या है इससे वह भलीभांति परिचित है वह स्वयं बचपन से दिव्यागता से गुजरी है लेकिन शिक्षा एक ऐसे अनमोल निधि है जिससे समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है इसलिए जीवन में कभी निराश न हो और शिक्षा गृहण कर समाज और देश का नाम रोशन करें उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से भी कहा कि वह अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाये और उन्हें उच्च शिक्षा गृहण कराने में पूरा सहयोग करें इस मौके पर 11 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल 9 व्हीलचेयर 10 रॉलेटर 21 बैसाखी 18 कैलीपर 5 ब्रेलकिट 5 सुगम्या केन 11 हियरिंग 3 टीएम किट 5 सीपी चेयर आदि उपकरण दिव्यांग छात्रों को दिए गए उपकरण पाकर बच्चों के चहरे खुशी से चहक उठे इस दौरान बीईओ रंगनाथ चौधरी जिला समन्वयक डीसी शिवदीन चौधरी फिरोज खान सन्दीप दीक्षित जगत सिंह अंकित सिंह नीरज पांचाल चन्द्र पाल राजू कुमार ऋषभ कुमार आशुतोष ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे है।