सहज संवाद से संभव है जन समस्याओं का प्रभावी समाधान – डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

जन संवाद: डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, मेधावियों को टैब देकर किया सम्मानित

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पराग चौराहा, आशियाना पर जन संवाद कर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं एवं प्रभावी समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान तारा शक्ति केन्द्रों एवं रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों की स्थापना के प्रस्ताव सहित सरोजनी नगर के विकास सम्बंधित अनेक सुझाव भी प्राप्त किए।

डॉ. सिंह द्वारा मेधावियों को डिजिटल डिवाइस प्रदान कर सम्मानित करने के निरंतर क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.6% अंक प्राप्त करने वाली वंशिका शंखवार (अंबेडकर पुरम, तेलीबाग), 92% अंक प्राप्त करने वाली आयुषी सिंह (बनी) और हाईस्कूल परीक्षा में 97% अंक प्राप्त करने वाली अनुराधा दुबे (पराग चुंगी) को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। साथ विधायक डॉ. सिंह ने तारा शक्ति केंद्र कल्ली पश्चिम को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा रही रंजना सिंह जी को नवीन ब्रांड पटसन इंडिया के सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा,”जन अभिनन्दन एवं जनसंवाद के संकल्प से, हो रही जन समस्याओं के समाधान की सिद्धि!” इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के अपने लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान देने के लिए उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *