जुझारपुरा सहकारी समिति ने चलाया बकायेदार किसान के विरुद्ध अभियान,आठ गांवो में पहुँची टीम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 ब्रह्मपुत्र न्यूज़ पेपर उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच(जालौन)- बकाया पड़ा किसानों पर ऋण बसूलने के लिए रविवार को जुझारपुरा सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड के द्वारा आठ गांवो में बसूली अभियान चलाया गया तथा ऋण न जमा करने बाले किसानों के जल्द जमा करने की हिदायत दी गयी।जुझारपुरा सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड कोंच के प्रबंध निदेशक प्रियंक पाठक के नेतृत्व में बसूली टीम आठ गांवो में बकायेदार किसानो के समक्ष बसूली करने के लिए पहुँची जिसमें किसानों से बसूली की तथा अभियान चलाये जा रहे अभियान में हिदायत दी गई कि जो भी किसानों ने ऋण लिया है वह जल्द जल्द जमा कर दे समिति के प्रबंध निदेशक ने बताया कि 326 किसानों से 2 करोड़ की बसूली की जानी है जिसके लिए अभियान शुरू किया गया है रविवार को वह ग्राम भदेवरा कुंवरपुरा लोना जुझारपुरा पचीपुरी चमरउआ खाबरी आठ गांव में वसूली अभियान चलाया गया उन्होंने कहा कि किसानो का जो भी ऋण बकाया है वह 30 दिसंबर के पहले धनराशि जमा कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *