यूपी लाइव न्यूज 24 ब्रह्मा अनुभूति न्यूज़ पेपर लखनऊ उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
15 वर्षो से निस्वार्थ भावना से जरूरतमंदों की कर रहे सेवा
शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत में शिवगढ़ मेला के पास रहने वाले समाजसेवी राज दीक्षित हरियाणा वाले का जन्मदिन शिवगढ़ कस्बे में केक काट कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। श्री दीक्षित के शुभ चिंतकों द्वारा अंगवस्त्र, बुके और गिफ्ट भेट किया। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि श्री दीक्षित द्वारा पिछले 15 वर्षो से निस्वार्थ भावना से की जा रही बेजुबान जीव जंतुओं की सेवा,गरीब,असहाय, वृद्धों,दिव्यांगो एवम् जरूरतमंदों की सेवा वाकई काबिले तारीफ है,जिसके लिए श्री दीक्षित की जितनी सराहना की जाए उतनी ही कम है। इस मतलबी युग में जहां इंसान इंसान के काम नहीं आता वही राजनीतिक घायल बीमार कुत्ते,बिल्लियों,छुट्टा मवेशियों का इलाज करने के साथ ही गौशालाओं में भूसा,हरा चारा एवं कम्बल दान करते चले आ रहे हैं ताकि गौ वंशों को भूख और ठंड से बचाया जा सके।वही अंजनी अग्निहोत्री ने कहा कि श्री दीक्षित ने बगैर किसी स्वार्थ के समाज सेवा की जो मिशाल पेश की उससे क्षेत्र के सभी लोग प्रेरणा ले रहे हैं। जिनके सार्थक प्रयासों से धार्मिक आयोजनों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। जन्मदिन के मौके पर वरिष्ट पत्रकार अंगद राही,गुरु प्रसाद हलवाई,रमेश मिश्रा,राज किशोर बाजपेई, नीरज अवस्थी, अंशुल बाजपेई,पप्पू पांडेय, हरीश कोटेदार, ज्ञानू हलवाई, मनीष हलवाई,शानू हलवाई,शानू शुक्ला, बबलू प्रधान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।