प्रदेश जनहित खबर ब्रह्मा अनुभूति अखबार उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक पुष्पेन्द्र सिंह जादौन ने आज एक ज्ञापन सौंपा और इस दौरान नगर सफाई मजदूर संघ नगर निगम अलीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और पूर्व महामंत्री सहित संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।इस ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम में धरना प्रदर्शन आंदोलन चल रहा है और नगर निगम प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि सुकमा इंटरप्राइजेज कंपनी को जॉन टू और जॉन चार की सफाई व्यवस्था का टेंडर दिया गया है जिसका सफाई कर्मचारी एवं संघ नेताओं द्वारा टेंडर को निरस्त की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अतः सम्मानित सदन,पार्षद दल नेता,सदन भारतीय जनता पार्टी नेता एवं समस्त पार्षदगण संघ एवं वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारीयों ने आग्रह किया है कि सुकमा इंटरप्राइजेज कंपनी के टेंडर को निरस्त किया जाए और पूर्व की भांति सफाई व्यवस्था को नगर निगम द्वारा चलाया जाए। खास बात ये है कि शहर की जनता को स्वच्छ वातावरण दे सकें इसकी अपील को लेकर लिखित ज्ञापन माननीय पार्षद द्वारा दिया जाए ये भी मांग की गई है और आश्वस्त किया है कि सफाई कर्मचारी हमेशा सदैव ऋणी रहेंगे। इस दौरान यहां पर प्रदीप भण्डारी,आनन्द शास्त्री,सुनील कुमार टुण्डा,बिल्लू चौहान, राधेश्याम केला,किशन चन्देल और मनीष वूल समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे