डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, हुई शोक सभा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस खबर को सुनने के बाद शनिवार को शिवगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कांग्रेसी जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्र ने कहा हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निधन की खबर में पूरे देश को शोकाकुल कर दिया। उनका जाना न केवल न केवल देश के लिए बाल की पूरी दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री, कुशल प्रशासक एवं निस्वार्थ नेता थे। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक एवं सामाजिक उपलब्धियां हासिल की। उनकी ईमानदारी सादगी एवं दूरदर्शी सोच ने हमेशा प्रभावित किया। जिला कांग्रेस सचिव गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में बड़ा शून्य पैदा हुआ है। जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। उनकी कमी हमेशा देश को महसूस होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष रामु रावत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा डॉ मनमोहन सिंह के द्वारा किए गए कार्य हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर दिनेश यादव, अखिलेश शुक्ल, चंद्र लाल पासी, निर्मल त्रिवेदी,रामकिशोर मौर्य, बृजेश गोस्वामी, तुलसीराम,शोभ नाथ मौर्या, बृजेंद्र द्विवेदी,चंद्र मोहन दीक्षित, सखाराम,रमाशंकर अग्निहोत्री,नीरज जायसवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *