महापौर द्वारा जलकल नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों संग की गई समीक्षा बैठक दिए गए निर्देश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 ब्रह्म अनुभूति अखबार उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

आज दिनांक को माननीय महापौर महोदया द्वारा कैंप कार्यालय में जलकर एवं स्वेज इंडिया, जल कल विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, स्वेज इंडिया के डायरेक्टर राजेश मटपाल, प्रतिनिधि अश्वनी डोगरा एवं जलकर के सभी अधिशासी अभियंता और स्वेज इंडिया इंडिया के सभी क्षेत्रीय सुपरवाइजर भी उपस्थित हुए।

_स्वेज इंडिया को दिए गए निर्देश:_स्वेज इंडिया द्वारा सीवर सफाई मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए एवं जोनल तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएआइजीआरएस शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए एवं सी कैटेगरी की शिकायतों की समीक्षा प्रतिदिन करते हुए गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराया जाएस्मार्ट सिटी एवं दूरभाष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी गुणवत्ता पूर्वक करते हुए प्रतिदिन जलकल विभाग एवं महापौर कार्यालय को भी सूचित किया जाए।प्रतिदिन प्राप्त की शिकायतों को जलकल के अभियंताओं के द्वारा स्थल पर जाकर निरीक्षण किया जाए24 घंटे के अंदर सीवर शिकायत का निस्तारण न करने पर स्वेज इंडिया के बिलों में कटौती की जाए। सीवर डिजल्टिंग का की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत की जाएमैनहोल की मरम्मत हर हाल में 24 घंटे के अंदर कर ली जाए एवं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि खुले मैनहोल की वजह से किसी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना न घटित हो।

_जल कल विभाग को दिए गए निर्देश:_जल कल विभाग लखनऊ में किया जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समय सीमा सुनिश्चित करें जल कल विभाग द्वारा संचालित सीवेज पंपिंग स्टेशन एवं एसटीपी का निरीक्षण माननीय महापौर महोदय द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा शहर में किया जा रहे पेयजल एवं सीवर संबंधित कार्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

_जल कल विभाग को दिए गए अतिरिक्त निर्देश:_गंदे पानी की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर कराया जाए एवं आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए 15 वित्त की धनराशि से किया जा रहे नलकूपों का कार्य जल्द से जल्द समाप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्याओं की तैयारी अभी से कर ली जाए जिससे इसे ग्रीष्म ऋतु में किसी भी प्रकार की पेयजल की समस्या का सामना करना पडे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *